PM Kisan Alert: इन 2 करोड़ किसानों को नहीं मिलेगी 10वीं किश्त, लिस्ट में सबसे पहले चेक करें अपना नाम

सरकार 10 करोड़ किसानों को किश्त ट्रांसफर करेगी जबकि पीएम किसान के तहत 12 करोड़ किसान रजिस्टर है

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 7:55 PM
PM Kisan: इन 2 करोड़ किसानों को नहीं मिलेगी 10वीं किश्त, लिस्ट में सबसे पहले चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को लगभग 10 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर करेंगे। शनिवार को पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10वीं किश्त जारी करेगी। लेकिन इस बीच करीब दो करोड़ किसानों के लिए बुरी खबर हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2  करोड़ से अधिक किसानों को नए साल पर 2 हजार रुपये की किश्त मिलने में देरी हो सकती है।

सरकार 10 करोड़ किसानों को किश्त ट्रांसफर करेगी जबकि पीएम किसान के तहत 12 करोड़ किसान रजिस्टर है। प्रधानमंत्री ऑफिस से आई जानकारी के मुताबिक10 करोड़ किसानों को पैसा ट्रांसफर होना है। यानी दो करोड़ से अधिक किसानों 10वीं किस्त के लिए अभी और इंतजार करना होगा। उन्हें अपना नाम स्टेटस पर चेक करना होगा।

 


पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये का पैसा  देती है। ये 6000 रुपये 2000 रुपये की तीन समान 4 महीने की किश्तों में दिया जाता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

 

किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीएम किसान योजना के तहत ट्रांसफर की जा चुकी है।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंत्री लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री FPO के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।