Get App

PM Kisan Samman Nidhi: फटाफट करें ये काम वरना नहीं मिलेंगे 6000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये दिए जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2020 पर 5:17 PM
PM Kisan Samman Nidhi: फटाफट करें ये काम वरना नहीं मिलेंगे 6000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि मोदी सरकार की किसानों को सीधा  कैश पहुंचाने वाली स्कीम है। इसमें किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो कि 3 किस्तों में जारी किए जाते हैं। अब किसानों को 6 किस्तों में पैसा मिल चुका है। सातवीं किस्त जारी की जाएगी।

अगर पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6000 रुपये लेना चाहते हैं तो आपको अपने आधार कार्ड के बैंक के अकाउंट से लिंक कराना जरूरी होगा। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), असम और मेघालय के किसानों को पीएम-किसान स्कीम का पैसा लेने के लिए 31 मार्च 2021 तक का समय दिया गया है। यानी उन्हें इस तारीख तक हर हाल में आधार लिंक करवाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो पैसा मिलना बंद हो जाएगा। इसके बाद सरकार कोई भी मौका देने के मूड में बिल्कुल भी हीं है। बाकी राज्यों में एक दिसंबर 2019 से ही आधार को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार का प्रयास है कि असली किसानों को ही इसका लाभ मिले।

बैंक अकाउंट में आधार कैसे कराएं लिंक

जिस बैंक का अकाउंट नंबर आपने  पीएम किसान सम्मान निधि में दिया है। उस बैंक में आपको जाना होगा। साथ ही आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी भी ले लीजिए। फोटो कॉपी में एक जगह अपने हस्ताक्षर कर दें।  बैंक कर्मचारी को कहना होगा कि आधार से अकाउंट को लिंक कर दें। आप इस काम को ऑनलाइन भी कर सकते हैं। जब आपका आधार आपके बैंक नंबर से लिंक हो जाएगा उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। लेकिन इसके लिए आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा होनी जरूरी है।

 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें