PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल भर में 6,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। किसानों को यह किस्त साल भर में तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये के हिसाब से दी जाती है। पिछले महीने सरकार ने छठी किस्त जारी कर दी थी। अब इसकी अगली किस्त यानी सातवीं किस्त नवंबर में जारी की जाएगी। अगर आप सातवीं किस्त में पैसा चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का खयाल रखना होगा। नहीं तो आपके 2,000 रुपये फंस जाएंगे। सरकार किसानों की इनकम डबल करना चाहती है।
दरअसल, कुछ किसान ऐसे हैं, जिनके फॉर्म में कुछ गड़बड़ी मिली है। जिसके चलते उनको छठी किस्त नहीं मिल पाई है। कभी गलती से आपका आधार नंबर गलत हो गया या फिर अकाउंट नंबर में गलती हो गई, तो फिर आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे। लिहाजा गलत जानकारी देने पर सरकार के पास सिवाय किस्त रोकने के कोई चारा नहीं बचता।
अगर आपने भी योजना का लाभ लेने के लिए अप्लाई किया है तो फिर आप भी अपने डॉक्यूमेंट्स क जांच पड़ताल कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आपने अप्लाई कर दिया। फिर से आपकी सातवीं किस्त अटक जाए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
