PM kisan Samman Nidhi : पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत केंद्र सरकार किसानों को आमदनी दोगुना करने के मकसद से आर्थिक लाभ पहुंचा रही है। इस योजना में सरकार किसानों को सालना 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। ये पैसे किसानों किस्तों में दिए जाते हैं। सरकार तीन किस्तों में पैसे मुहैया कराती है। जिसमें हर एक किस्त 2,000 रुपये की होती है। जो कि 4 महीने में एक किस्त बनती है। आसान शब्दों में कहें तो मोदी सरकार हर चार महीने में किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। यानी हर महीने किसानों को 500 रुपये दिए जाते हैं।
बढ़ती महंगाई और कृषि लागत के बढ़ने की वजह से किसान भी अगले महीने पेश होने वाले बजट से काफी उम्मीद पाले हुए हैं। उन्हें भी उम्मीद है कि उनकी झोली में भी कुछ न कुछ आएगा। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि मोदी सरकार किसानों को दी जाने वाली सम्मान राशि में इजाफा कर सकती है। इस इजाफे की घोषणा बजट 2021 में होने की संभावना जताई रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 7 किस्तों में पैसे जारी कर चुकी है। अब तक इस स्कीम के तहत 10.60 करोड़ किसानों को 95,000 करोड़ रुपये की रकम जारी की जा चुकी है। इस योजना के तहत अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च की अवधि में अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। पीएम-किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस योजना के 11.47 करोड़ किसानों को लाभ मिल चुका है। दिसंबर 2018 में इस योजना की शुरुआत की गई थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
