Get App

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को एक ही बार में मिल सकते हैं दो किस्तों के 4,000 रुपये जानिए कैसे

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने पर दो किस्तों के पैसे एकसाथ अकाउंट में आएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2021 पर 4:11 PM
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को एक ही बार में मिल सकते हैं दो किस्तों के 4,000 रुपये जानिए कैसे

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं।

किसानों के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। सरकार उन्हीं किसानों के अकाउंट में पैसे भेजती है, जिनके पास कम से कम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद सीधे बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाते हैं। अब तक किसानों को 8 किस्तों में पैसे जा चुके हैं। कुल मिलाकर इस योजना के तहत 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

हालांकि अभी भी कई किसान हैं जिन्होने खुद को रजिस्टर नहीं कराया है। सरकार किसानों को 30 जून तक दोहरा फायदा उठाने का मौका दे रही है। इससे आपको फायदा ये होगा कि दोनों किस्ते एक साथ आपके अकाउंट में आएंगी। यानी सीधे 4,000 रुपये आपके अकाउंट में आएंगे।

पीएम किसान के तहत ऐसे उठाएं डबल फायदा

जो किसान अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं, उन्हें डबल फायदा मिल सकता है। एक ही बार में उनको दो किस्तों के पैसे मिल जाएगे। इसके लिए आपको 30 जून 2021 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अभी 15 दिन बचे हैं। 30 जून के पहले रजिस्ट्रेशन कराने पर किसानों को जुलाई में आठवीं किस्त 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान की यह पहली किस्त होगी। जबकि सरकार की तरफ से आठवी किस्त होगी।

नौवीं किस्त अगस्त में जारी की जाएगी। ऐसे में 30 जून के पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को पहली किस्त जुलाई में और दूसरी किस्त में अगस्त में मिलेगी। कुल मिलाकर किसानों को सीधे 4,000 रुपये का फायदा होगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने पर केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अभी तक एक भी किस्त का पैसा नहीं मिला है।

जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें। इसके बाद Farmers Corner नाम से एक ऑप्शन दिखेगा। फिर इसके नीचे New Farmer Registration का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करना है। इससे नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको Aadhaar number और Captcha भरना होगा। फिर कुछ पर्सनल जानकारी भरना होगा। आधार के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें