PM Kisan Samman Nidhi: मध्य प्रदेश के किसानों को मिली सम्मान निधि, अब 1000 रुपये जमा करने का मिला नोटिस

मध्य प्रदेश में सैकड़ों अपात्र किसानों को 10,000 रुपये जमा करने का नोटिस भेजा गया है

अपडेटेड Aug 24, 2021 पर 2:07 PM

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है।

सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है।

लेकिन इस योजना के लिए सरकार ने कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं। जैसे किसान पति-पत्नी एक साथ इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश में किसान पत्नियों ने भी पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अप्लाई कर दिया था। उनके अकाउंट में पैसे भी आ गए।


PM Kisan: गलत तरीके से ली है किश्त, तो लौटाने के लिए रहें तैयार- जानें कहां और कैसे जमा करने होंगे 2000 रुपये

जब प्रशासन ने जांच पड़ताल की तो कई किसान अपात्र पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने 10,000 रुपये जमा करने के लिए नोटिस भेज दिया। साथ ही इस नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर किसानों ने पैसे जमा नहीं किए तो संपत्ति कुर्क और जेल भेज दिया जाएगा।

बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने 42 लाख लाभार्थियों की पहचान की थी, जो किसान सम्मान निधि के लिए अयोग्य हैं। सरकार इन किसानों से 2,992.75 करोड़ रुपये वसूलने में लगी हुई है। किसान अब नोटिस पाकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सैकड़ों किसानों को यह नोटिस भेजा गया है।  

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान का पैसा हो सकता है दोगुना! खाते में 2000 की जगह आएंगे 4000 रुपये

इन किसानों को मिलता है फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। खेती योग्य जमीन जिसके नाम से हैं, उन्हीं को पैसे मिलते हैं। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।