Get App

PM Kisan Samman Nidhi: इस राज्य के किसानों को भी मिलेंगे सालाना 6,000 रुपये, पीएम मोदी ने किया ऐलान

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 4 महीने में 2,000 रुपये की किस्त जारी की जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2021 पर 9:09 AM
PM Kisan Samman Nidhi: इस राज्य के किसानों को भी मिलेंगे सालाना 6,000 रुपये, पीएम मोदी ने किया ऐलान

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। सरकार का मकसद है कि किसानों की इनकम दो गुनी की जाए। लिहाजा केंद्र किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसपर करती है। सरकार ये 6,000 रुपये साल भर में 3 किस्तों में देती है। 4 महीने में एक किस्त आती है। हर किस्त में 2,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। मोदी सरकार अब तक किसानों को 6 किस्तों में पैसे मुहैया करा चुकी है। अब इसकी सातवीं किस्त दिसंबर में आनी शुरू हो गई है।

असम के भूमिहीन किसानों को मिलेगा फायदा

पीएम मोदी ने असम (Assam) में लोगों को भूमि आवंटन पत्र बांटे और कहा कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) मूल निवासियों की जमीन, भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने शिवसागर जिले के जेरेंगा पठार में रहने वाले भूमिहीन मूल निवासियों के लिए 1.6 लाख भूमि पट्टा बांटे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब इनको केंद्र और राज्य सरकार की दूसरी योजनाओं का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। अभी तक उन्हें कई फायदे नहीं मिल रहे थे। अब इन्हें भी प्रधामंत्री किसान सम्मान निधि, क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा सहित दूसरी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। यानी कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत इन्हें भी सालाना 6,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस तरह अकाउंट में ट्रांसपर होते हैं पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। फिर उस एप्लीकेशन को राज्य सरकार आपके रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर का वेरिफिकेशन किया जाता है। राज्य सरकार जब तक आपके अकाउंट को वेरिफाई नहीं करती तब तक पैसे नहीं आते। जैसे ही राज्य सरकार वेरिफाई कर देती है तो फिर FTO जेनरेट हो जाता है। फिर इसके बाद केंद्र सरकार अकाउंट में पैसे ट्रांसपर कर देती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें