PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को सालाना 6,000 रुपये नहीं बल्कि 36,000 रुपये मिलेंगे, ऐसे उठाएं फटाफट फायदा

पीएम किसान मानधन योजना के जरिए हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलती है

अपडेटेड Jul 15, 2021 पर 3:20 PM

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है।

सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान की नई लिस्ट देखिए, पूरे गांव किसे मिलेंगे 9 वीं किस्त के 2,000 रुपये

जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठा रहे हैं वो सालाना 36,000 रुपये का भी फायदा उठा  सकते हैं। यानी आपको 3 महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं और इसी योजना के जरिए आपको 3,000 रुपये महीना मिल सकते हैं। इसके लिए आपको कोई डॉक्यूमेंट्स भी नहीं देना है।

 PM kisan Samman Nidhi: इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 9वीं किश्त, जानें कैसे चेक करें बैलेंस

कैसे मिलेंगे 36,000 रुपये सालाना


पीएम किसान मानधन योजना (PM kisan Man dhan Yojna) के तहत किसानों को पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहते किसान की उम्र 60 साल पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है।

कौन उठा सकते हैं इस योजना का फायदा

1 - इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 साल के कोई भी किसान फायदा उठा सकते हैं।

2 - इसके तहत किसान के पास अधिक से अधिक 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।

3 - योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिक से अधिक 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक पैसा देना होता है। यह किसान के उम्र के हिसाब से तय होता है।

3 - 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले किसानों को मासिक 55 रुपये देय होगा।

4 - अगर 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो 110 रुपये जमा करने होंगे।

5 - अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो हर महीने 200 रुपये जमा करने होंगे।
 

PM Kisan: बैंक खाते में आएंगे 2000 रुपये, पहले लिस्ट में चेक करें अपना नाम- आपको पैसा मिलेगा या नहीं


किसानों के लिए सुझाव

अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है। तो उन पैसों को आप पीएम किसान मानधन योजना में कटवा सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।