Get App

PM Kisan Samman Nidhi: 1 दिसंबर से अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सिर्फ 6 दिन बाद किसानों के अकाउंट में पैसे आने शुरू हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2020 पर 10:46 PM
PM Kisan Samman Nidhi: 1 दिसंबर से अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत मोदी सरकार किसानों को सालाना 6 रुपये मुहैया कराती है। इसकी सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे लाखों किसानों के लिए एक खुशखबरी है। दिसंबर महीने में अगली किस्त जारी होने वाली है। यानी सिर्फ 5 दिन बाद आपके अकाउंट में नई किस्त के पैसे होंगे। मोदी सरकार दिसंबर 2018 से अब तक किसानों को 6 किस्तों में पैसे भेजी चुकी है। इस योजना का लाभ देश भर के 11 करोड़ 33 लाख किसान ले रहे हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार किसानों की इनकम दोगुना करने के मकसद से हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। ये पैसे सरकार साल भर में तीन किस्तों में पैसे जारी करती है। हर किस्त 4 महीने में आती है। पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। अगर सभी डॉक्यूमेंट्स सही हैं तो सभी किसानों के अकाउंट में सातवीं किस्त के 2,000 रुपये पहुंच जाएंगे।

ऐसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

इसके बाद ऊपर की तरफ आपको Farmers Corner  दिखेगा। उस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा।

अब आपको आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
अब आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि में है या नहीं। अगर आपका नाम रजिस्टर्ड है। किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं है तो आपका नाम मिल जाएगा। इसके अलावा आप ऐप के जरिए भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपको लिस्ट में नाम है या नहीं है।

इन नंबरों पर करें शिकायत

अगर आपको कोई समस्या है तो आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इन नंबरों पर करें संपर्क

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
ई-मेल आईडी:

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें