Get App

PM Kisan Samman Nidhi: आधार और अकाउंट नंबर में गलती को ऐसे करें ठीक, पाएं 2000 रुपये की किस्त

PM Kisan Samman Nidhi योजना में आधार और अकाउंट नंबर में गलती होने पर सरकार ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर नहीं करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2020 पर 7:14 PM
PM Kisan Samman Nidhi: आधार और अकाउंट नंबर में गलती को ऐसे करें ठीक, पाएं 2000 रुपये की किस्त

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल भर में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। जिसमें 2000 रुपये की तीन किस्तों में ऑनलाइन किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। अब अगली किस्त नवंबर तक आनी है। देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं तो ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। लेकिन अप्लाई करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि फॉर्म में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

जब भी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की जाती है, तो हमेशा कई किसानों के नाम छूट जाते हैं, जिन्हें पैसे नहीं मिल पाते हैं। अप्लाई करते हैं, लेकिन अकाउंट में पैसे नहीं आते हैं।  ऐसे में आपको अपने फॉर्म को फिर से चेक करने की जरूरत है। अगर आपके फॉर्म में नाम, अकाउंट नंबर में गड़बड़ी पाए जाने पर तुंरत उसे ठीक करने की जरूरत है। आवेदन में कोई स्पेलिंग की गलती होने पर पैसे अकाउंट में ट्रांसफर नहीं होते हैं। अगर आपके फॉर्म में कोई गलती है तो ऐसे ठीक करें ।

आधार अकाउंट नंबर को ठीक करने का तरीका

सबसे पहले आपको PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना होगा। इसके बाद फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि एप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें