PM Kisan 10th Instalment Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) की 10वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में नए साल पर आएगी। मोदी सरकार ने ऐलान कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत किश्त ट्रांसफर करेंगी। यानी अगले 5 दिन बाद किसानों के खाते में पैसे आने लगेंगे। किसान अगले 5 दिनों में अपने खाते की E-Kyc करा लें क्योंकि बिना इसके आपके खाते में पैसा नहीं आएगा।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 1 जनवरी 2022 को दिन में 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किश्त जारी करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 ट्रांसफर करती है।
सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए आधार e-KYC अनिवार्य कर दी है। बिना इसके किसानों को अपनी 10वीं किश्त नहीं मिलेगी। पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner में e-KYC विकल्प पर क्लिक करना होगा। बायोमेट्रिक ऑफलाइन प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा। ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं।
जानें ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं e-KYC
इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे। सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
अब आप अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें
इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें
अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आएगा।
अगर Invalid लिखा हुआ आया तो आपकी 10वीं किश्त लटक सकती है।
अब आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा और इसे ठीक कराना होगा।