Get App

PM kisan Samman Nidhi: लाखों किसानों के फंसे हैं 2,000 रुपये की किस्त, मोदी सरकार ने दी यह सुविधा

देश में 50 लाख से ज्यादा किसान हैं, जिनकी 2,000 रुपये की किस्त फंसी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2021 पर 7:05 PM
PM kisan Samman Nidhi: लाखों किसानों के फंसे हैं 2,000 रुपये की किस्त, मोदी सरकार ने दी यह सुविधा

PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। अब तक सात किस्तों में पैसे जारी हो चुके हैं। आठवीं किस्त जल्द ही आने वाली है। लेकिन अभी भी देश में लाखों किसान हैं। जिनकी पिछली किस्त के पैसे अटके हुए हैं। देश में रजिस्टर्ड 11.66 करोड़ किसानों में से लाखों किसानों के अकाउंट में अभी भी 2,000 रुपये की किस्त नहीं पहुंची है। 50 लाख से ज्यादा ऐसे किसान हैं जिनकी किस्त फंसी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च तक करीब 4 लाख से ज्यादा किसान हैं जिनकी सातवीं किस्त अटकी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के किसान हैं। जिनकी सातवीं किस्त पेंडिंग है। यूपी में 168183 किसानों का पेमेंट अटका हुआ है। दूसरे नंबर में राजस्थान है। यहां के 11346 किसानों के पैसा फंसा हुआ है। इसी तरह महाराष्ट्र में 255517 किसानों के अकाउंट में भेजी गई सातवीं किस्त नहीं पहुंची है।

बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया है, लेकिन उनके अकाउंट में पैसे नहीं आते हैं। कभी-कभी तो सरकार की तरफ से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, लेकिन किसानों के अकाउंट में नहीं पहुंचते हैं। अगर आपके भी 2,000 रुपये की किस्त अटक गई है, नहीं मिली है। तो आप भी घर बैठे जान सकते हैं कि आखिर किस्त किस वजह से अटक गई है। 

फंस गए पैसे तो करें यह काम

अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पैसे नहीं आने पर जानकारी नहीं होने के अभाव में किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। ऐसे में पीएम मोदी किसानों को समस्या को दूर करने के लिए पोर्टल में हेल्पडेस्क (Helpdesk) ऑप्शन खोल दिया है। इस साइट पर जाने के बाद किसान आधार कार्ड नंबर के जरिए अपना अकाउंट भी खोल सकते है। पीएम किसान सम्मान निधि में अप्लाई करने के बाद अगर पैसे नहीं आए हैं तो आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। Helpdesk में क्लिक करने के बाद आप आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद जो भी गलतियां हैं, उन्हें सुधार सकते हैं। जैसे आधार नंबर में सुधार, स्पेलिंग में गलती ऐसी तमाम गलतियों को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा आपके पैसे क्यों अटक गए हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी, ताकि आप गलतियों को सुधार सकें। इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।   

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें