PM kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि छठी किस्त जारी हो चुकी है। अब इसका सातवीं किस्त अगले महीने जारी होने वाली है। सातवीं किस्त आने के पहले अगर आपको छठी किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिले हैं, तो सबसे पहले आपको अपने फॉर्म में गलती सुधारना होगा। नहीं तो छठी किस्त की तरह सातवीं किस्त भी अटक जाएगी।
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार किसानों के अकाउंट में हर साल 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है। जिसे साल की तीन किस्तों में 2-2 हजार के तौर पर भेजा जाता है। अब सातवीं किस्त दिसंबर में आएगी। लेकिन अभी तक लाखों लोगों के अकाउंट में छठी किस्त नहीं पहुंची है। अगर आपको भी छठी किस्त की रकम नहीं पहुंची है। तो जल्द ही आप भी फॉर्म में आई गलतियों को सुधार लें। उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक किसानों के किस्तों में रुपये फंस गए हैं। दरअसल सरकार किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करती है ।इसके बाद किसी तरह के मिस मैच होने पर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। जिससे पात्र किसान लाभ से बाहर हो जाते हैं।
इस वजह से पेमेंट हो जाता है फेल
फंड ट्रांसफर जब होता है तो उस समय अगर अकाउंट में या आधार कार्ड में कहीं भी कोई मिस मैच हो जाता है तो फिर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। जैसे स्पेलिंग में कोई गलती हो या अकाउंट नंबर में कोई गलती हो गई हो। लिहाजा इसे तुरंत दुरुस्त कर लेना चाहिए । अगर अप्लाई करने में गलती हो गई है तो आप ऐसे घर बैठे स गलती को ठीक कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना होगा। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें। अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
