Get App

PM kisan Samman Nidhi: क्या आपको 6000 रुपए नहीं मिलते, जानिए क्या है वजह

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उन्हीं किसानों को पैसे मिलते हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर कृषि योग्य खेती हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2020 पर 5:54 PM
PM kisan Samman Nidhi: क्या आपको 6000 रुपए नहीं मिलते, जानिए क्या है वजह

PM kisan Samman Nidhi: केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कई फायदे वाली योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Scheme) या पीएम किसान योजना काफी अहम है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। सरकार इन पैसों को साल भर में 3 किस्तों में भेजती है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय (Union Ministry of Agriculture) के मुताबिक सितंबर तक देश के 10 करोड़ 65 लाख से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पिछले 30 दिन में ही मोदी सरकार ने 38 लाख से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में 2000-2000 रुपये भेज दिए हैं। अगर आप ने भी अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्दी रजिस्ट्रेशन करा लें।

घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इन किसानों को मिलता है फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें