Get App

PM kisan Samman Nidhi: सातवीं किस्त के 2000 रुपये चाहिए तो दुरुस्त करें अपने डॉक्यूमेंट्स

अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधार लें नहीं तो पेमेंट फेल हो जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2020 पर 7:34 PM
PM kisan Samman Nidhi: सातवीं किस्त के 2000 रुपये चाहिए तो दुरुस्त करें अपने डॉक्यूमेंट्स

PM kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ाई जाए।  किसानों के सरकार 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है। हर एक किस्त 2000 रुपये की होती है। हर 4 महीने में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की जाती है। अब तक किसानों को 6 किस्तों में पैसे मिल चुके हैं। अगर आपको छठी किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो जल्दी से आप अपनी गलती सुधार लीजिए, कहीं ऐसा न हो कि आपकी सातवीं किस्त भी अटक जाए। फॉर्म में कोई नाम मिस मैच होने पर ट्रांसफर फेल हो जाता है। जिससे आपका अकाउंट में पैसे नहीं आ पाते हैं।

इस वजह से पेमेंट हो जाता है फेल

सरकार जब फंड ट्रांसफर करती है। उस समय अगर अकाउंट में आधार कार्ड में कहीं कोई गलती है अकाउंट में कुछ अलग है। ऐसे में मिस मैच होने पर ट्रांसफर फेल हो जाता है। जैसे कोई स्पेलिंग में गलती हो गई। या कभी अकाउंट नंबर दर्ज करने पर भी कोई अंक आगे पीछे हो जाता है। इसे तुरंत ठीक कर लेना चाहिए। आप इस गलती को ऑनलाइन घर बैठे भी ठीक कर सकते हैं। 

ऐसे गलती करें ठीक

सबसे पहले आपको PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना होगा। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें। अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें