PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों को मौजूदा संकट से बचाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करा रही है। इसमें किसानों की आमदनी दो गुनी करने के मकसद से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत देश के किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।
केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में तीन किस्तों में पैसे ट्रांसफर करती है। इसमें हर चार महीने में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
किसानों के लिए शुरू की गई योजना में महिला किसानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। चार साल पहले इस योजन में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सिर्फ 15,000 महिलाओं को ही पैसे मिल रहे थे। आज इस योजना के तहत 85,000 से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। जिले में 6.36 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज जिले में साल 2019 में महिला किसानों की संख्या तीन गुना बढ़ कर 45 हजार हो गई। 2020 में 65 हजार हुई और 2021 में 85 हजार के पास संख्या पहुंच चुकी है।
इन किसानों को मिलता है फायदा
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। खेती योग्य जमीन जिसके नाम से हैं, उन्हीं को पैसे मिलते हैं। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।