PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान का पैसा हो सकता है दोगुना! खाते में 2000 की जगह आएंगे 4000 रुपये

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 2:50 PM

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। लाभार्थी किसानों को 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये की किश्त मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार जल्द लाभार्थी किसानों को तोहफा दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना की राशि को डबल करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को हर साल 6000 रुपये की जगह 12000 रुपये तीन किश्तों में मिल सकते हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। ये पैसे 3 किश्तों में भेजे जाते हैं। हर किश्त में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। हर 4 महीने में एक किश्त आती है।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम मोदी ने किसानों के अकाउंट में भेजे 19,509 करोड़ रुपये, जानिए कैसे चेक करें बैलेंस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने  हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि को दोगुना करने पर भी चर्चा की गई है। हालांकि, अभी इस पर कोई फैसला अभी नहीं किया गया है।

आइये जानते हैं कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी 9वीं किस्त के लिए बेनिफीशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट pmkisan.gov.in पोर्टल पर अपलोड हो जाती है।


लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम


सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि का आधिकारिक वेबसाइट https://pmksan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज में जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report  पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।


इसके अलावा आप इन नंबरों पर कॉल करते जानकारी ले सकते हैं।

PM kisan: पीएम किसान के लाभार्थी किसानों को दिख रहा है ‘RFT’ या 'FTO' स्टेटस, जानें क्या है इसका मतलब


इन नंबरों पर करें कॉल


पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर : 011—23381092, 23382401


पीएम किसान सम्मान योजना टॉल प्री नंबर : 18001155266


पीएम किसान योजना हैल्पलाइन नंबर: 155261, 0120-6025109


अगर आपको नहीं मिले पैसे तो कहां करें शिकायत


अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप पीएम किसान सम्मान की हेल्पलाइन 011-24300606 पर कॉल कर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।