PM Kisan: 4 दिन बाद इन किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये, मोदी सरकार करोड़ों किसानों को देगी अगली किश्त

सरकार इन किसानों को 10वीं किश्त में 4000 रुपये देगी

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 1:03 PM
PM Kisan: 4 दिन बाद इन किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये, मोदी सरकार करोड़ों किसानों को देगी अगली किश्त

PM Kisan 10th Instalment Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) की 10वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में नए साल पर आएगी। मोदी सरकार ने ऐलान कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत किश्त ट्रांसफर करेंगी। यानी अगले 4 दिन बाद किसानों के खाते में पैसे आने लगेंगे और जिन किसानों को 9वीं किश्त का फायदा नहीं मिला है तो उन्हें 10वीं किश्त में 4000 रुपये मिलेंगे।

नए साल पर आएगी किश्त

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 1 जनवरी 2022 को दिन में 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किश्त जारी करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 ट्रांसफर करती है।


 

इन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये

इनमें से कुछ किसानों को 10वीं किश्त में 2000 रुपये की जगह 4,000 रुपये मिलेंगे। दरअसल, जिन किसानों को 9वीं किश्त का फायदा नहीं मिला उन्हें अब 10वीं किश्त के साथ 9वीं किश्त के पैसे भी मिलेंगे। उन्हें एक साथ दोनों किश्तों के पैसे ट्रांसफर किये जाएंगे। लेकिन ये 4000 रुपये की किश्त सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने 30 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराया होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।