Get App

PM Kisan Samman Nidhi: कभी न करें ऐसी गलती नहीं तो फंस जाएंगे 9वीं किस्त के 2000 रुपये

अगर आपने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है तो 9वीं किस्त के 2,000 रुपये अटक सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 6:03 PM
PM Kisan Samman Nidhi: कभी न करें ऐसी गलती नहीं तो फंस जाएंगे 9वीं किस्त के 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi:  पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त के पैसे सभी किसानों के भेज दिए गए हैं। अब जल्द ही 9वीं किस्त के पैसे भेजने की तैयारी की जा रही है।

पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, अब तक 12.10 करोड़ किसान इस योजना में रजिस्टर्ड हो चुके हैं। ऐसे में अब 9वीं किस्त के 2,000 रुपये जस्द ही देश के 12.10 करोड़ किसानों के अकाउंट में बहुत जल्द ही आने वाले हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता करती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।

इस वजह से फंस सकती है आपकी किस्त

सरकार की तरफ से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इसके बावजूद किसानों के अकाउंट में पैसे नहीं पहुंच पाते हैं। इसकी वजह आपके आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती हो सकती है। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम और बैंक अकाउंट के नाम में थोड़ा भी स्पेलिंग में अंतर होने पर पैसे अटक सकते हैं। साथ ही आपको IFSC कोड भरते समय भी सावधानी बरतनी है। अगर कुछ मामूली गलली हो गई तो आपके पैसे फंस सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें