PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार अब तक 7 किस्तों में पैसे जारी कर चुकी है। अगली किस्त होली के आसपास तक भेज दी जाएगी। ऐसे में अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो घर बैठे आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले आपको PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद Farmers Corner पर जाएं। फिर New Farmer Registration पर क्लिक करें। आधार नंबर दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरें। अपने राज्य की जानकारी दें और पूरी पर्सनल डिटेल भरने के बाद फॉर्म को सेव कर लें। इसके साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल और खेती से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर दें।
इन किसानों को मिलता है फायदा
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।
गलत जानकारी बिल्कुल न भरें
हाल ही में केंद्र सरकार ने उन फर्जी किसानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्होंने गलत जानकारी देकर पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठाया था। ऐसे में किसान सम्मान निधि के लिए तय गाइडलाइंस के तहत ही अप्लाई करें। सरकार ने उन किसानों को इस योजना से बाहर रखा है जिन्हें पहले से किसी प्रकार की कोई पेंशन मिलती है या फिर वो केवल नाम मात्र के किसान हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
