PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए अब केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। बिना राशन कार्ड और बाकी जरूरी दस्तावेजों के बिना अब इस योजना की अगली किश्त नहीं मिलेगी।
