Get App

PM Kisan Samman Nidhi: अब 2000 रुपये की आएगी अगली किस्त, लाखों किसानों ने की गलती आप न करें

पीएम किसान योजना का सबसे अधिक लाभ बिहार राज्य के किसानों को मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2020 पर 5:37 PM
PM Kisan Samman Nidhi: अब 2000 रुपये की आएगी अगली किस्त, लाखों किसानों ने की गलती आप न करें

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शिरुआत पीएम मोदी ने साल 2019 में की थी। इस योजना के जरिए सरकार का मकसद है कि किसानों की आमदनी दोगुनी की जाए। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे साल भर में तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यानी हर एक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी छठी किस्त को सरकार ने किसानों के अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिया है। अब सरकार सातवीं किस्त (PM kisan Samman Nidhi 7th installment) को भेजने की तैयारी में जुट गई है। यानी कुछ ही महीनों बाद किसानों को अगली 2000 रुपये की किस्त बहुत जल्द ही मिल जाएगी। 

आपको बता दें कि पीएम किसान योजना पीएम मोदी सरकार की सबसे बड़ी योजना है और इसे लागू हुए 20 महीनें से ज्यादा का समय बीत चुका है और इस दौरान देशभर के कोरोड़ों किसानों को आर्थिक मदद दी गई है। पीएम किसान योजना का सबसे अधिक लाभ बिहार राज्य के किसानों को मिला है।

देश भर में कई किसान हैं, जिन्होंने फॉर्म में गलती कर दी है, लिहाजा उनकी किस्त अटक गई है। अगर आपकी भी किस्त अटक गई तो उसे जरूर चेक कर लें। और जो दोबारा अप्लाई करें। पूरी सावधानी पूर्वक फॉर्म भरें। ताकि किसी भी प्रकार की कोई गलती ना रह जाए। मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर इन सभी सावधानी पूर्वक भरें। नाम की स्पेलिंग में भी कोई गलती नहीं होनी चाहिए। जिन राज्यों के किसानों से गलती हुई है उसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। ऐसे में किसानों को जरूरत है कि फॉर्म भरते समय अपनी सही जानकारी दर्ज करें। ताकि आपको सालाना 6000 रुपये मिल सकें। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें