PM Kisan Samman Nidhi: इस दिन मिलेंगे 9वीं किस्त के 2,000 रुपये, लिस्ट में देखिए अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 28, 2021 पर 4:04 PM

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को 3 किस्तों में जारी करती है।

हर एक किस्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 8 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। 9वीं किस्त के 2,000 रुपये अगले महीने यानी अगस्त महीने में जारी किए जा सकते हैं।

अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्ट्रेशन कर लिया है, तो आपको भी 9वीं किस्त के 2,000 रुपये मिलेंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको भी 2,000 रुपये मिलेंगे या नहीं। यह चेक करना बेहद आसान है। 

PM Kisan Samman Nidhi: कभी न करें ऐसी गलती नहीं तो फंस जाएंगे 9वीं किस्त के 2000 रुपये

जानिए ऑनलाइन लिस्ट में नाम कैसे करें चेक


सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर इसके होम पेज में Farmer Corner  पर क्लिक करें। इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।

इसके अलावा आप इन नंबरों पर कॉल करते जानकारी ले सकते हैं।

इन नंबरों पर करें कॉल

पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर : 011—23381092, 23382401

पीएम किसान सम्मान योजना टॉल प्री नंबर : 18001155266

पीएम किसान योजना हैल्पलाइन नंबर: 155261, 0120-6025109

PM kisan Samman Nidhi: इन किसानों को लौटाने पडेंगे पूरे पैसे, होगी बड़ी कार्रवाई

अपनी किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

अपनी किस्त का स्टेटस जानने के लिए भी आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर इसके बाद आपको Farmers Corner पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Beneficiary Status पर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करना है। इसके बाद आपको पूरा स्टेटस मिल जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।