PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ये तो सभी जानते हैं कि इस योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं। जो कि साल भर में तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये के हिसाब से दिए जाते हैं। इस योजना का एक सबसे बड़ा फायदा किसानों के लिए और छिपा हुआ है। अगर उस योजना का फायदा उठाते हैं आप तो आपको हर महीने 3,000 रुपये यानी 36,000 रुपये भी मिल सकते हैं। लेकिन ये रकम आपको 60 साल के बाद मिलेगी। रिटायरमेंट के बाद आपको पीएम किसान सम्मान निधि में बुढ़ापे की लाठी भी मिल गई।
कैसे मिलते हैं 36,0000 रुपये जानिए पूरा गणित
दरअसल जब आप पीएम किसान सम्मान निधि में जब आप रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो अपने आप यह पीएम किसान मानधन योजना (PM kisaan Mandhan Yojana) में भी रजिस्ट्रेशन हो जाता है। इस योजना में आपको साल में 2,000 रुपये की 3 किस्तों में आर्थिक मदद मिलने के साथ पेंशन के तौर पर हर महीने 3,000 रुपये मिलेंगे। इस तरह से 3,000 रुपये महीना के हिसाब से आपको 36,000 रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। इस बात की जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर दर्ज है।
क्या है मानधन योजना
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पीएम किसान मानधन योजना छोटे और सीमांत किसानों को मासिक पेंशन देने की सरकारी स्कीम है। इस योजना के तहत 3,000 रुपये मासिक पेंशन यानी सालाना 36,000 रुपये दिए जाते हैं। अगर पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्टर्ड नहीं हैं तो 18-40 साल की उम्र के बीच कंट्रीब्यूशन करना होता है। अगर आप पीएम सम्मान निधि का फायदा उठा रहे हैं तो उसमें मिलने वाली किस्त से आप सीधे मान धन योजना में कंट्रीब्यूशन कर सकते हैं। बता दें कि पीएम किसान योजना में सालाना 6,000 रुपये आर्थिक सहायता मिलती है।
जबकि दूसरी ओर मानधन योजना में आपको कम से 55 रुपये महीना और अधिक से अधिक 200 रुपये का कंट्रीब्यूशन करना होता है। अगर आप 55 रुपये का कंट्रीब्यूशन करते हैं तो साल भर में आपका 660 रुपये होता है। वहीं 200 रुपये महीने का कंट्रीब्यूशन करने पर 24,00 रुपये होता है। अब 6,000 रुपये में से 24,00 रुपये घटा दीजिए जो कि 3,600 रुपये होता है। अब 60 साल की उम्र पार करने के बाद आपको 3,000 रुपये पेंशन मिलने लगेगी। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि की सालाना 6000 रुपये की किस्त भी आती रहेगी। जो कि 3 किस्तों में 2,000-2,000 रुपये हैं। इस तरह से आपको 36,000 रुपये और 6,000 रुपये मिलाकर सालाना 42,000 रुपये का फायदा होगा।
चुनना होगा विकल्प
पीएम किसान सम्मान निधि का फॉर्म भरते समय आपको पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई डॉक्यूमेंट्स या कोई फॉर्म नहीं भरना है। बस आपको पीएम किसान के फॉर्म भरते समय पीएम किसान मानधन योजना का विकल्प चुनना होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
