Get App

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2021 को किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 10वीं किश्त, यहां जानें पूरी डिटेल्स

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को लगभग 10 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2021 पर 5:04 PM
PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2021 को किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 10वीं किश्त, यहां जानें पूरी डिटेल्स
PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2021 को किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 10वीं किश्त, यहां जानें पूरी डिटेल्स

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को लगभग 10 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर करेंगे। शनिवार को पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10वीं किश्त जारी करेगी।

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये का पैसा  देती है। ये 6000 रुपये 2000 रुपये की तीन समान 4 महीने की किश्तों में दिया जाता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीएम किसान योजना के तहत ट्रांसफर की जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंत्री लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें