PM kisan Samman Nidhi: छोटे और मझोले किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की शुरुआत की गई है। अब तक 12 करोड़ से अधिक किसानों को इसका फायदा मिल चुका है।
PM kisan Samman Nidhi: छोटे और मझोले किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की शुरुआत की गई है। अब तक 12 करोड़ से अधिक किसानों को इसका फायदा मिल चुका है।
इस योजना के तहत अब तक किसानों को 1.60 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है। इसमें छोटे किसानों को कोरोना महामारी के दौरान 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। साथ ही कोरोना काल में अभी तक 2 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसकी शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 9 किस्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं। पिछले महीने 9वीं किस्त जारी की गई थी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होता है। आप मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऐसे करें ऐप डाउनलोड
योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपने नजदीकी CSC काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान निधि की वेबसाइट पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो Google Play Store में जाकर PM Kisan GoI Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आधार नंबर एंटर करें और अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद इमेज कोड (कैप्चा कोड) डालें। जानकारी फिल करने के बाद आपको नाम, पता, बैंक अकाउंट डिटेल, IFSC कोड एंटर करना है।
इसके बाद आपको जमीन की डिटेल्स, जैसे खसरा नंबर वगैरह फिल करें।सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका मोबाइल रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। इसके अलावा किसान किसी भी तरह की पूछताछ के लिए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन करने पर अतिरिक्त लाभ
इसके जरिए रजिस्ट्रेशन करना आसान होता है। इससे आप किसी भी समय रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की स्थिति जान सकते हैं। आधार नंबर के तहत नाम में सुधार कर सकते हैं। आप योजना के बारे में जान सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर डायल कर सकते हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।