PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश की की सबसे बड़ी लाभदायक योजनाओं में से एक है। मोदी सरकार ने किसानों की आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। किसानों को साल भर में 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो कि 3 किस्तों में दिए जाते हैं। यानी हर 4 महीने में एक किस्त दी जाती है। अब तक किसानों को छह किस्तों में पैसे दिए जा चुके हैं। अब एक बार फिर से सरकार अगली किस्त भेजने की तैयारी में जुट गई है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये की सातवीं किस्त भेजी जा सकती है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो ऐसे आप रजिस्ट्रेशन करा कर फायदा उठा सकते हैं। सबसे पहले आपको इस स्कीम से जुड़ी आधिकारिक साइट पर जाना होगा। एक पेज खुलेगा जिसमें आपको Farmer Corners का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर New Farmer Registration मिलेगा। इस पर क्लिक कर दीजिए। उसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। जिसमें आपको आधार कार्ड और कैप् भरना है। फिर क्लिक हियर टू कॉनिटन्यू पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद आपके सामने एक अन्य पेज खुलेगा जिसमें अगर आप पहले रजिस्ट्रेशन करा चुके हो तो आपकी डिटेल्स आ जाएगी और अगर रजिस्ट्रेशन पहली बार कर रहे हैं तो लिखा आएगा कि RECORD NOT FOUND WITH GIVEN DETAILS, DO YOU WANT TO REGISTER ON PM-KISAN PORTAL इसपर आपको YES करना होगा। इसके बाद फॉर्म दिखेगा जिसे भरना होगा। इसमें सही-सही जानकारी भरने के बाद सेव कर दें।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे आपकी जमीन की डिटेल मांगी जाएगी। खासतौर पर खसरा नंबर और खाता नंबर। इसे भरकर सेव कर दें। सेव करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एक रजिस्ट्रेशन नंबर और रिफरेंस नंबर मिलेगा जिसे अपने पास संभाल लें। इसके बाद पैसा आना शुरू हो जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
