Get App

PM Kisan Samman Nidhi: 2000 रुपये की किस्त के लिए आज से इंतजार हुआ खत्म, ऐसे चेक करें अपना नाम

पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त दिसंबर में आनी शुरू हो जाएगी, आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं ऐसे चेक कीजिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2020 पर 4:02 PM
PM Kisan Samman Nidhi: 2000 रुपये की किस्त के लिए आज से इंतजार हुआ खत्म, ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल मोदी सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। ये पैसे किसानों को तीन किस्तों में दिए जाते हैं। हर किस्त में किसानों को 2000 रुपये मिलते हैं। अब तक मोदी सरकार किसानों को 6 किस्तों में पैसे दे चुकी है। इसकी अगली किस्त यानी सातवीं किस्त दिसंबर महीने से सरकार भेज सकती है।

आमतौर पर कई बार नाम रजिस्टर्ड कराने पर पैसे नहीं आते हैं। इसके लिए एक मुख्य वजह यह हो सकती है नाम रजिस्ट्रेशन कराते समय कोई स्पेलिंग गलती हो गई या फिर आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में कोई गलती होने पर पैसे अटक जाते हैं। ऐसे में पीएमस सम्मान निधि के पैसे आप घर बैठे चेक कर सकते हैं।

जानिए कैसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

-  इसके बाद ऊपर की तरफ आपको Farmers Corner  दिखेगा। उस पर क्लिक करना होगा।

-इसके बाद Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको आधार नंबर, काउंट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

अब आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि में है या नहीं। अगर पका नाम रजिस्टर्ड है। किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं है तो आपका नाम मिल जाएगा। इसके अलावा आप ऐप के जरिए भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपको लिस्ट में नाम है या नहीं है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें