Get App

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के 2,000 रुपये इन लोगों को कभी नहीं मिलेंगे, जानिए क्यों?

जिन लोगों को कम से कम 10,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलती है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2020 पर 9:59 PM
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के 2,000 रुपये इन लोगों को कभी नहीं मिलेंगे, जानिए क्यों?

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी दुगना करने के मकसद से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6,000 रुपये सालाना दिए जाते हैं। जोकि 2,000-2,000 रुपये की साल भर में तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसमें अब तक छह किस्तों में पैसा जारी हो चुका है। सरकार ने अब तक किसानों के अकाउंट में 12,000 रुपये ट्रांसफर कर चुकी है।

इन किसानों को नहीं मिलता फायदा

अगर आप खेती करते हैं तो ये कोई जरूरी नहीं है कि आपको भी पीएम किसान योजना के तहत 2,000 रुपये की किस्त मिलने लगे। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जिनके नाम से खेत हैं, उन्हीं को इस योजना का फायदा मिलता है। अगर आपके दादा या पिता के नाम से खेती है और भले ही आप खेती कर रहे हों, तो आपको फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा एक खास बात ये भी है कि इसके अलावा एक खास बात ये भी है कि अगर आपके पास खेती योग्य जमीन है, लेकिन आप सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड कर्मचारी हैं तो आपको इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इसके साथ ही खेती योग्य जमीन होने के बावजूद अगर आप पेशे से डॉक्टर हैं, वकील है, चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं या कोई प्रोफेशनल काम कर रहे हैं और रजिस्टर्ड हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर आपको कम से कम 10,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें