Get App

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इन किसानों को मिलता है साल में तीन बार 2,000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों को साल में 3 बार 2,000-2,000 रुपये दिए जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2020 पर 6:24 PM
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इन किसानों को मिलता है साल में तीन बार 2,000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए महत्वकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये भेजना शुरू कर दिया है। इस बार करीब 17,000 करोड रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। किसानों के अकाउंट में पैसे पहुंचने की प्रक्रिया जारी है। इस योजना के जरिए किसान उन किसानों को लाभ पहुंचाती है जिनके पास खेती योग्य जमीन कम है। यह योजना 5 साल तक के लिए शुरू की गई है। इसमें किसानों को साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो कि 3 किस्तों में दिए जाते हैं। यानी साल में तीन बार 2,000-2000 रुपये अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन्हें महीने में 10,000 रुपये की पेंशन मिलती है, वो लोग इस योजना से बाहर हैं।

ये भी पढ़े:- https://bit.ly/3jxhAso 

इस योजना की शर्त यह है कि उन्हीं किसानों को इसका लाभ मिलेगा, जिनके पास खेती होगी। अगर आप खेती करते हैं और आपके नाम से खेत नहीं हैं बल्कि आपके पिता जी या दादा के नाम से खेती है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा कई बार देखा गया है कि लोगों के पास खेती योग्य जमीन तो है। डॉक्यूमेंट्स में उसमें खेती दिखाया गया है, लेकिन खेती की जगह उस जमीन पर कुछ और काम हो रहा है तो जमीन मालिक को पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा नही मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें