PM Kisan: जिन भी किसानों को नहीं मिली 2000 रुपये की किश्त, तो यहां करें फोन- तुरंत होंगे ट्रांसफर

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दी है

अपडेटेड Jan 06, 2022 पर 7:22 PM
PM Kisan: मोदी सरकार ने 1 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की है 10वीं किस्त

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दी है। अभी ऐसे कई किसान भाई है जिनके खाते में पैसा नहीं आया है। वह इस बात को लेकर परेशान है कि उनके खाते में किश्त क्यूं नहीं आई है। अपनी समस्या का समाधान करने के लिए आप इन मोबाइल नबंर और हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। ज

10 करोड़ किसानों को ट्रांसफर किया पैसा

मोदी सरकार ने देश भर के 10.09 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,900 रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की है। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया तो आप इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।


रजिस्टर्ड किसान इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है। पिछली बार पैसा आया लेकिन इस बार नहीं आया, तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

ये है स्कीम के फायदे

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है तो सबसे पहले अपना स्टेटस और बैंक खाता चेक करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।