PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan Samman Nidhi yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6000 रुपये की मदद करती है। हर 4 महीने पर उनके अकाउंट में सरकार 2000 रुपये ट्रांसफर करती है। अबतक किसानों को 6 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठाने के लिए सरकार ने कुछ नियम शर्त रखी हैं। इसमें नियम ये है कि जो इनकम टैक्स फाइल करते हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है। इसके साथ जिस व्यक्ति की 10,000 रुपये मासिक पेंशन है। से भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगर सीए, डॉक्टर वकील को भी स योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि कई अपात्र लोगों ने पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे हड़प लिए हैं। सरकार अब इन पर जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद सरकार इनसे पैसों की वसूली करेगी। या कोई किसान जिनकी मौत हो गई है और अकाउंट में पैसे आ रहे हैं तो उनके परिजन पैसे वापस कर सकते हैं। पैसा वापस करने का बहुत ही आसान तरीका है।
इन तरीकों से कर सकते हैं पैसे वापस
आपके जिस बैंक अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे आते हैं, उस बैंक को सूचना देकर आप पैसे वापस कर सकते हैं। दूसरा तरीका आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी पैसे वापस कर सकते हैं।
कैसे करें ऑनलाइन पैसे वापस
अगर आप ऑनलाइन पैसे वापस करना चाहते हैं तो आपको bharatkos.gov.in पर विजिट करना होगा। इस साइट को ओपन करने के बाद क्विक पेमेंट (QuckPayment) आप्शन पर क्लिक करना होगा। जिससे एक नया पेज खुलेगा।
वहां मिनिस्ट्री/ डिपार्टमेंट के सामने एग्रीक्लचर सलेक्ट करना होगा। इसके बाद Purpose का ऑप्शन दिखेगा वहां पर रिफंड ऑफ पीएम किसान सम्मान निधि सलेक्ट करना होगा। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा। उसमें केवल ड्राविंग एंड डिसब्रसिंग ऑफिस (डीडीओ) के सामने 200010-S.C. (cash), deptt of agri & co-op, Krishi Bhawan.N.Delhi Select कर वापस करने वाली जमा फीड करने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
इसके बाद कन्फर्म पर क्लिक करने के बाद पेमेंट के लिए एक पेज ओपन होगा जिसमें पेमेंट संबंधी जानकारी भरकर प्रॉसेस पूरा करना है। पेमेंट होने के बाद एक रसीद जनरेट होगी जिसे डाउनलोड करें। उसकी एक फोटोकॉपी कृषि विभाग में जमा कर दें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
