Get App

PM Kisan: पीएम किसान योजना की अगली किश्त पाने के लिए पहले कर लें काम, वरना बैंक अकाउंट में नहीं आएगा पैसा

PM Kisan: पीएम किसान की 15वीं किश्त 15 नवंबर 2023 को जारी की गई थी। अब पीएम किसान की अगली किश्त फरवरी और मार्च 2024 के बीच जारी की जाएगी। ऐसे में किसानों को अगली किश्त पाने के लिए पहले अपना ये काम निपटाना होगा। साथ ही ऐसी खबरें हैं कि सरकार 6,000 रुपये बढ़ाकर 8,000 रुपये कर सकती है। अगर बजट में ऐसा होता है तो आप इस बढ़े हुए पैसे को पाने से भी अगली किश्त में चूक सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2024 पर 7:00 PM
PM Kisan: पीएम किसान योजना की अगली किश्त पाने के लिए पहले कर लें काम, वरना बैंक अकाउंट में नहीं आएगा पैसा
पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है।

PM Kisan: पीएम किसान भारत सरकार की 100% फंडिंग वाली योजना है। पीएम किसान योजना के तहत सभी भूमि-धारक किसान परिवारों को तीन समान किश्तों में 6000 रुपये दिये जाते हैं। सरकार साल में तीन बार तीन किश्तों में 2,000 रुपये देती है। ये पैसा लोगों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाता है। पीएम किसान की 15वीं किश्त 15 नवंबर 2023 को जारी की गई थी। अब पीएम किसान की अगली किश्त फरवरी और मार्च 2024 के बीच जारी की जाएगी। ऐसे में किसानों को अगली किश्त पाने के लिए पहले अपना ये काम निपटाना होगा। साथ ही ऐसी खबरें हैं कि सरकार 6,000 रुपये बढ़ाकर 8,000 रुपये कर सकती है। अगर बजट में ऐसा होता है तो आप इस बढ़े हुए पैसे को पाने से भी अगली किश्त में चूक सकते हैं।

किसान पहले करें ये काम

पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम CSC केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है। ई-केवाईसी पूरा नहीं होने पर लाभार्थी किसानों को किश्त नहीं मिल सकती है।

किसानों को नहीं मिलेगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें