Get App

PM Kisan Yojana: क्या आपको अभी तक नहीं मिला पीएम किसान योजना का पैसा? तो इस तारीख तक करें इंतजार

पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर हो चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 1:44 PM
PM Kisan Yojana: क्या आपको अभी तक नहीं मिला पीएम किसान योजना का पैसा? तो इस तारीख तक करें इंतजार
PM Kisan Yojana: क्या आपको अभी तक नहीं मिला पीएम किसान योजना का पैसा? तो इस तारीख तक करें इंतजार

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर हो चुकी है लेकिन अभी भी कई पात्र किसान भाई ऐसे हैं जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है। वह परेशान न हो क्योंकि इस तारीख तक उनके खाते में पैसा आ जाएगा।

इस तारीख तक आ जाएगा पैसा

ऐसे किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनके खाते में किश्त क्यूं नहीं आई है। आप परेशान न हों क्योंकि दिसंबर-मार्च की किस्त अभी 31 मार्च तक रह गए किसानों के खातों में आती रहेगी। पीएम किसान पोर्टल पर दिए आंकड़ों के मुताबिक 12.44 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं और करीब 10,51,95,002 किसानों के खातों में रकम पहुंच चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें