Get App

PM Kisan Yojana का लाभ उठाने के लिए जल्द करें ये काम, चूकने वालों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त

PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त जल्द आ सकती है। लेकिन जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें इस बार भी लाभ नहीं मिलेगा। जरूरी है कि समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 11:04 PM
PM Kisan Yojana का लाभ उठाने के लिए जल्द करें ये काम, चूकने वालों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त
अब तक पीएम किसान योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) देश भर के करोड़ों के लिए बड़ा आर्थिक सहारा है। इसमें उन्हें तीन किस्तों में सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं। इस योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों की मदद करना है।

अब तक पीएम किसान योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब देशभर के करोड़ों किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में जारी की थी।

अब उम्मीद की जा रही है कि 20वीं किस्त जून 2025 में जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछली किस्तों के ट्रेंड को देखें तो हर 4 महीने में भुगतान होता है। ऐसे में जून में अगली किस्त आना लगभग तय माना जा रहा है।

कौन-कौन किसान नहीं ले पाएंगे लाभ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें