PM Kisan Yojana: क्या दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे ₹2000? जानिए 24वीं किस्त का अपडेट

PM Kisan Yojana: PM किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच बड़ा सवाल है कि क्या दिवाली से पहले खाते में ₹2,000 आएंगे? कृषि अधिकारियों ने संकेत दिया है कि 24वीं किस्त कब तक आ सकती है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 6:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM-KISAN के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC जरूरी है।

PM Kisan Yojana 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त का किसानों को इंतजार है। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। अब देश के करोड़ों किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में अक्टूबर या दिवाली से पहले किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने भी पिछले दिनों संकेत दिया था कि अगली किस्त अक्टूबर में आ सकती है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से किसी पक्की तारीख का ऐलान नहीं हुआ।

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी पात्रता पर ध्यान देना चाहिए। कुछ जरूरी काम पूरे नहीं होने पर किस्त अटक सकती है।


e-KYC नहीं है तो अटक सकता है पैसा

PM-KISAN के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC जरूरी है। सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर भी इसे अनिवार्य बताया गया है। इसलिए जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए।

इसके अलावा बैंक खाते की जानकारी और आधार से जुड़ी डिटेल भी सही होनी चाहिए। PM-KISAN की रकम DBT के जरिए किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

नए किसानों के लिए Farmer ID जरूरी

अगर आपने हाल में PM-KISAN के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, तो Farmer ID भी अहम है। सरकार ने नए किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में Farmer ID को जरूरी किया है।

इस डिजिटल ID में किसान की पहचान और जमीन से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है। Farmer ID बनवाने के लिए किसान CSC सेंटर या संबंधित राज्य के कृषि पोर्टल की मदद ले सकते हैं।

जमीन आपके नाम नहीं है तो क्या होगा?

PM-KISAN का लाभ जमीन रखने वाले पात्र किसान परिवारों को मिलता है। यानी केवल खेती करने से योजना का लाभ मिलना जरूरी नहीं है। जमीन के मालिकाना हक और योजना की दूसरी पात्रता शर्तें भी देखी जाती हैं।

PM-KISAN के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, जमीन का मालिकाना हक 1 फरवरी 2019 के बाद हासिल करने वाले कुछ मामलों और एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों के लाभ लेने जैसे मामलों की जांच की जा सकती है। ऐसे मामलों में जांच पूरी होने तक भुगतान रोका जा सकता है।

हर साल मिलते हैं ₹6,000

PM-KISAN के तहत पात्र किसान परिवारों को साल में कुल ₹6,000 मिलते हैं। यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यानी हर किस्त में ₹2,000 सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

फिलहाल 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का इंतजार है। ऐसे में किसानों को अपना e-KYC, बैंक और आधार से जुड़ी जानकारी और लाभार्थी स्टेटस पहले ही चेक कर लेना चाहिए।

SIP में नुकसान हो रहा है तो क्या बंद कर दें? म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट ने दी ये खास सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।