PM Kisan Yojana: किसान अब कम ब्याज पर ले सकते हैं लोन, जानें इस सरकारी स्कीम के बारे में

सरकार पीएम किसान योजना (PM kisan yojna) के पात्र किसानों को सस्ता लोन भी देती है

अपडेटेड Aug 18, 2021 पर 1:17 PM

PM Kisan Samman Yojana: क्या आप जानते हैं कि सरकार पीएम किसान योजना (PM kisan yojna) के पात्र किसानों को सस्ता लोन भी देती है। अगर आप भी लाभार्थी हैं तो सस्ते कर्ज का फायदा उठा सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लाभार्थी सस्ते लोन का फायदा उठा सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड पर सरकार किसानों को सस्ता लोन देती है। इस लोन का इस्तेमल किसान अपने खेती के काम में कर सकते हैं।


इतना मिलता है लोन


किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। ये लोन 9 फीसदी के ब्याज पर मिलता है। सरकार इस पर 2 फीसदी की सब्सिडी देता है और किसानों को यह 7 फीसदी क दर से मिलता है। किसानों के यह लोन सस्ती ब्याज दर पर मिलता है। किसान ब्याज को समय से पहले चुका देता है तो उन्हें ब्याज 3 फीसदी की दर से मिलता है।

Kisan Credit Card Scheme: इस तरह बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड, मिलेगा लोन


चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट


किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड और अपनी फोटो की जरूरत होगी। आपको यह हलफनामे के जरिये अन्य बैंक को बताना होगा कि आपने बैंक से कोई कर्ज नहीं लिया है।



यहां मिल जाएगा फॉर्म


किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म पीएम किसान (PM Kisan) योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर मिल जाएगा। यहां से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को भरकर और पास की बैंक ब्रांच में जमा करना है।


इन बैंकों में जमा कर सकते हैं फॉर्म


किसान क्रेडिट कार्ड देने वाले बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) के अलावा किसी भई सहकारी बैंक मे जमा कर सकते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।