PM Kisan Yojana: 15 अक्टूबर को किसानों के खाते में आएगी किश्त, पहले लिस्ट में चेक कर लें अपना नाम

PM Kisan Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार पीएम किसान योजना चला रही है। योजना के जरिये सरकार 3 किश्तों में 6,000 रुपये देती है। हर बार किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। अब किसानों को 15वीं किश्त मिलनी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की बात माने तो 15वीं किश्त 15 अक्टूबर को आ सकती है

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 2:46 PM
PM Kisan Yojana: पीएम किसान के तहत मिलने वाली 15वीं किश्त 15 अक्टूबर को मिल सकती है।

PM Kisan Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार पीएम किसान योजना चला रही है। योजना के जरिये सरकार 3 किश्तों में 6,000 रुपये देती है। हर बार किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। अब किसानों को 15वीं किश्त मिलनी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की बात माने तो 15वीं किश्त 15 अक्टूबर को आ सकती है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्तों में किसानों को फायदा मिल चुका है। किसानों को अब 15वीं किश्त के आने का इंतजार है।

पीएम किसान योजना

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना में किसानों को हर साल एक तय पैसा मिलता है। इस योजना का मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना है फसलों से होने वाले नुकसान से बचाना है। किसान 15वीं किश्त का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। पीएम किसान के तहत मिलने वाली 15वीं किश्त 15 अक्टूबर को मिल सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानो को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। ये पैसे किसानों को 2,000 रुपये की तीन किश्तों में जारी किए जाते हैं।


पीएम किसान की लाभार्थी लिस्ट में नाम है या नहीं पहले कर लें चेक

1 सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप सीधे इस लिंक https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं।

2 इसके बाद होम पर दिख रहे Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर पूछा जाएगा।

3 अगरर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मालूम है तो Know your registration no. के विकल्प पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर डालें और फिर कैप्चा डालें।

4 इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा।

5 फिर Know Your Status पर क्लिक करें और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना स्टेटस चेक करें।

6 अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना नाम देखना चाहते हैं या फिर अपने पूरे गांव के लोगों के नाम देखना चाहते हैं तो https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।

7 इसके बाद राइट साइड में दिख रहे Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस लिस्ट पर क्लिक करने के बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।

8 - इसके बाद आपके सामने गांव के उन सभी लोगों के नाम दिख जाएंगे जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा मिल रहा है।

इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। यहां आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।

गौतम अदाणी की हुई सांगोद ट्रांसमिशन सर्विस लिमिटेड, खरीदी 100% हिस्सेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।