6 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार कर रही है PF पर ब्याज का पैसा ट्रांसफर, तुरंत इस तरीके से चेक करें अपनी पासबुक

PF Balance Check: केंद्र सरकार ने कल 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। अगर आप भी नौकरी करते हैं तो अब से आपको पीएफ पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना (EPF) के तहत जमा पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 11:59 AM
EPF: जल्द ही नौकरीपेशा लोगों के खाते में पैसे आने वाले हैं, तो पहले आप खाते का बैलेंस चेक कर लें।

PF Balance Check: केंद्र सरकार ने कल 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। अगर आप भी नौकरी करते हैं तो अब से आपको पीएफ पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना (EPF) के तहत जमा पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है। साथ ही अब जल्द ही नौकरीपेशा लोगों के खाते में पैसे आने वाले हैं, तो उससे पहले आप खाते का बैलेंस चेक कर लें। आप कई तरीकों से अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप अपना बैलेंस कैसे पता कर सकते हैं।

सरकार 2023-24 के लिए देगी 8.15% का ब्याज

आधिकारिक आदेश के मुताबिक ईपीएफओ ने अपने लोकल ऑफिसों से 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने को कहा है। यह आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया है। सरकार की तरफ से कल आए सर्कुलर में बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए EPF का ब्याज खातों में ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। फिस्कल ईयर 2021-22 के लिए भी EPF का ब्याज दर 8.15 फीसदी तय किया था। साथ ही साल 2023-24 के लिए भी 8.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इससे पहले सरकार 2022-23 के लिए भी 8.15 फीसदी ब्याज का ऐलान कर चुकी है।


एसएमएस के जरिये चेक करें बैलेंस

मिस्ड कॉल सर्विस की तरह यहां भी आपके सभी जरूरी दस्तावेज UAN से लिंक होने चाहिए, तभी आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG (या ENG की जगह उस भाषा का कोड लिखें जिसमें आप मैसेज चाहते हैं) लिखकर एसएमएस करना होगा। आपको बैलेंस पता चल जाएगा।

UMANG APP से चेक करें बैलेंस

प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

अपने स्मार्टफोन पर UMANG ऐप खोलें और EPFO चुनें।

'Employee Service' पर क्लिक करें।

अपना ईपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए पासबुक पर क्लिक करें।

अपना यूएएन डालें और यूएएन के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के लिए गेट ओटीपी पर क्लिक करें।

OTP डालें और login पर क्लिक करें।

आप जिस कंपनी का ईपीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं, उसकी मेंबर आईडी चुनें।

आपकी पासबुक आपके ईपीएफ बैलेंस के साथ स्क्रीन पर आज जाएगी।

ईपीएफओ पोर्टल (EPFO Portal) पर बैलेंस करें चेक

ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट- www.epfindia.gov.in पर जाएं।

Services के टैब पर क्लिक करें। 'For Employees' पर क्लिक करें।

अपने UAN और पासवर्ड से लॉगइन करें।

लॉग इन करने के बाद आप अपने ईपीएफ खाते तक पहुंच सकते हैं। यहां पासबुक कर क्लिक करें। आपको अपना मैसेज दिख जाएगा।

RIL ने भारत में डेटा सेंटर बनाने के लिए ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल रियल्टी के साथ मिलाया हाथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।