Soverign Gold Bond Scheme: अगर आप गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो मोदी सरकार आपके लिए मौका लेकर आई है। सरकार की इस योजना में आप मार्केट से कम रेट में गोल्ड खरीद सकते हैं। हालांकि, यहां आपको फिजिकली सोना यानी कोई ज्वैलरी या बार या क्वाइन नहीं मिलता। आपका पैसा सोने में निवेश किया जाता है। इस पर आपको रिटर्न मिलता है। मोदी सरकार की योजना Sovereign Gold Bond, 22 अगस्त सोमवार को शुरू हो रही है। ये योजना 5 दिन तक के लिए खुली रहेगी।
