Get App

PM Shram Yogi MaanDhan Yojana अब सभी मजदूरों को हर महीने मिलेगी 3000 रुपये पेंशन, जानिए कैसे करें अप्लाई

PM Shram Yogi MaanDhan Yojana: अंसगठित क्षेत्र के मजदूरों को बुढ़ापे में सहारा देने के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की शुरुआत की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2022 पर 10:37 AM
PM Shram Yogi MaanDhan Yojana अब सभी मजदूरों को हर महीने मिलेगी 3000 रुपये पेंशन, जानिए कैसे करें अप्लाई
श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करा कर पाएं बुढ़ापे में सहारा

PM Shram Yogi MaanDhan Yojana: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देने के मकसद से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PM Shram Yogi MaanDhan Yojana) की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत मजदूरों, ईंट-भट्टों पर काम करने वाले या निर्माण कामों से जुड़े लोगों, जूते चप्पल बनाने वाले, कूड़ा चुनने वाले, घरेलू वर्कर्स, धओबी, रिक्शा चलाने वाले, बिना जमीन वाले मजदूर, बीड़ी वर्कर्स जैसे अन्य मजदूरों को पेंशन दी जाती है। इसके साथ ही इसमें उन मजदूरों को भी शामिल किया गया है, जिनकी इनकम 15,000 रुपये से कम है।

केंद्र सरकार की इस योजना से जुड़कर 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन दी जाती है। इस बीच अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाकी है तो पेंशन के तौर पर 50 फीसदी पेंशन पति या पत्नी को दिया जाता है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए मजदूरों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एक अनुमान के मुताबिक देश में करीब 42 करोड़ असंगठित क्षेत्र के मजदूर मौजूद हैं। इस योजना के तहत अप्लाई करने वाले की उम्र 18-40 साल के बीच होना चाहिए। उन्हें 55 रुपये से लेकर 200 रुपये हर महीने 60 साल तक देना होगा। इनकी मंथली इनकम 15,000 रुपये से कम होनी चाहिए। 60 साल उम्र पूरी होने के बद पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा।

E-Shram Card 2022: मोदी सरकार मजदूरों को दे रही 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा समेत ढेरों फायदे, जानें ई-श्रम पोर्टल पर कैसे करें अप्लाई

ये लोग नहीं कर सकते अप्लाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें