PM Surya Ghar Yojana: 1kW पर ₹40,000 तो 3kW पर ₹98,000 की छूट! पीएम सूर्य घर योजना में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: बिजली बिल को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत सरकार ₹98,000 तक की बंपर सब्सिडी दे रही है। बिहार सरकार ने राज्य के लोगों के लिए एक्स्ट्रा अनुदान का प्रावधान 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया है, जिससे 1kW से 3kW तक के सोलर पैनल लगवाने पर ₹40,000 से लेकर ₹98,000 तक की सब्सिडी मिल रही है। जान लीजिए पूरी प्रक्रिया

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 1:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इससे हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उठाया जा सकता है

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: अगर आप भी भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान हैं और अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने पर केंद्र और बिहार सरकार मिलकर ₹98,000 तक की कुल सब्सिडी दे रही हैं।

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के अनुसार, इस योजना के तहत राज्य सरकार का अतिरिक्त अनुदान पाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 तय की गई है।

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस क्षमता (kW) के सोलर पैनल पर आपको कितनी सब्सिडी मिलेगी, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है और इसके क्या-क्या बड़े फायदे हैं।


कितना मिलेगी सब्सिडी? देखिए क्षमता के हिसाब से पूरी लिस्ट

पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ-साथ बिहार सरकार भी अतिरिक्त टॉप-अप अनुदान दे रही है:

कितना मिलेगी सब्सिडी? देखिए क्षमता के हिसाब से पूरी लिस्ट

31 मार्च 2027 तक ही मिलेगा बिहार सरकार का एक्स्ट्रा फायदा

बिहार सरकार द्वारा दिए जा रहे ₹10,000 से ₹20,000 तक के अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान 31 मार्च 2027 तक के लिए ही लागू किया गया है। यानी इस समय-सीमा के भीतर सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को ही डबल सब्सिडी (केंद्र + राज्य) का पूरा लाभ मिलेगा।

'पीएम सूर्य घर योजना' के 5 बड़े फायदे

1- मुफ्त बिजली का लाभ: हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उठाया जा सकता है।

2- बिजली बिल में भारी कटौती: ग्रिड से बिजली की खपत कम होने से आपका मंथली बिल लगभग शून्य या बहुत कम हो जाएगा।

3- अतिरिक्त कमाई का जरिया: अगर आपकी खपत से ज्यादा बिजली बनती है, तो आप उसे 'नेट मीटरिंग' के जरिए बिजली कंपनी को बेचकर पैसे भी कमा सकते हैं।

4- सस्ता लोन उपलब्ध: बैंक से बेहद कम ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के सोलर लोन की सुविधा मिलती है।

5- पर्यावरण के अनुकूल: सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने से प्रदूषण कम होता है और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया बेहद आसान और डिजिटल है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
  • अपनी स्टेट, डिस्कॉम और बिजली उपभोक्ता नंबर (CA Number) डालकर रजिस्टर करें।
  • रूफटॉप सोलर के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • अप्रूवल मिलने के बाद रजिस्टर्ड वेंडर से अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाएं।
  • इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर के लिए अप्लाई करें। इंस्पेक्शन के बाद सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते (DBT) में आ जाएगी।

टोल-फ्री नंबर: किसी भी सहायता या सवाल के लिए आप आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 15555 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।