PM Surya Ghar Scheme: 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ये उठा सकते हैं फायदा, कैसे करना होगा अप्लाई?

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की रूफटॉप सोलर स्कीम (Rooftop Solar Scheme) के ग्राहकों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आम लोगों को अधिकतम 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए अपनी छत होना जरूरी है

अपडेटेड Mar 16, 2024 पर 9:47 AM
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की रूफटॉप सोलर स्कीम के ग्राहकों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की रूफटॉप सोलर स्कीम (Rooftop Solar Scheme) के ग्राहकों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आम लोगों को अधिकतम 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए अपनी छत होना जरूरी है। इससे देश के गरीब और मध्यम वर्ग को फायदा होगा। आइए जानते हैं कि इस योजना में कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

ये हैं नई गाइडलाइंस

घरों के लिए रूफटॉप सोलर स्कीम पहले से थी। अब उस स्कीम की गाइडलाइंस और इनसेंटिव में बदलाव किया गया है। पुरानी स्कीम का नाम 'रूफटॉप सोलर प्रोग्राम फेज-II' था। इसे 8 मार्च 2019 को लॉन्च किया गया था। 13 फरवरी 2024 को इस स्कीम का नाम बदलकर 'पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना' (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) कर दिया गया। सरकार ने बताया है कि इस स्कीम पर 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश होगा।


गांव के लोग कैसे उठा सकते हैं फायदा

इसके लिए आवेदकों को अपने साथ अपने डॉक्यूमेंट के साथ अपने एरिया के पास के पोस्ट ऑफिस जाना होगा। डॉक्यूमेंट में बिजली बिल की कॉपी, बिजली बिल से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार कार्ड पोस्ट ऑफिस में फॉर्म के साथ जमा करना होगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ग्राहकों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली के साथ अधिकतम 78000 तक की सब्सिडी मिलती है। इस स्कीम के तहत सोलर पैनल लगने से परिवारों की हर साल 15,000-18,000 रुपये की सेविंग्स हो सकेगी।

इतनी मिलेगी सब्सिडी?

सरकार ने 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' में सब्सिडी बढ़ा दी है। अगर कोई व्यक्ति अपने घर पर 1-KW का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाता है तो नई स्कीम के तहत कम से कम 30,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। पुरानी स्कीम में सब्सिडी 18,000 रुपये थी। अगर कोई व्यक्ति अपने घर में 2-KW का सिस्टम लगाता है तो नई स्कीम के तहत उसे 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। पहले यह 36,000 रुपये थी। 3-KW के सिस्टम पर सब्सिडी 78,000 रुपये होगी।

इस स्कीम के लिए कैसे करें अप्लाई?

अगर आप इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले www.pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आपको राज्य और इलेक्ट्रिक डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी को सेलेक्ट करना होगा। आपको अपना इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालना होगा। इसके बाद आपको लोकल डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी से फिजिबिलिटी एप्रूवल का इंतजार करना होगा। एप्रूवल मिलने के बाद आप डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी में रजिस्टर्ड किसी वेंडर से सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं। वेंडर्स की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है।

30 दिन में मिल जाएगा सब्सिडी का पैसा

सोलर सिस्टम इंस्टॉल होने के बाद आपको प्लांट डिटेल सब्मिट करना होगा और नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा। नेट मीटर लगने और डिस्कम के इंस्पेक्शन के बाद पोर्टल पर एक कमिशनिंग सर्टिफिकेट जेनरेट होगा। आपको पोर्टल के जरिए अपना बैंक अकाउंट डिटेल और एक कैंसल्ड चेक सब्मिट करना होगा। 30 दिन के अंदर सब्सिडी का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा।

LIC लेकर आया नया प्लान, एलआईसी इंडेक्स प्लस में है 5 साल का लॉक इन पीरियड, ये हैं फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।