Get App

PM Surya Ghar Scheme: इस मुफ्त बिजली स्कीम से घर का बिजली बिल हो जाएगा जीरो

PM Surya Ghar Scheme: इस स्कीम के तहत छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलती है। 1 KW का सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी 30,000 रुपये है। 2 KW का सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी 60,000 रुपये और 3 KW का सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी 78,000 रुपये है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 5:40 PM
PM Surya Ghar Scheme: इस मुफ्त बिजली स्कीम से घर का बिजली बिल हो जाएगा जीरो
इस स्कीम के तहत सोलर सिस्टम पर लगवाने पर आने वाले कुल खर्च का 40 से 60 फीसदी हिस्सा सब्सिडी से कवर हो जाता है।

PM Surya Ghar Scheme: पीएम सूर्य घर स्कीम ने कमाल किया है। इस स्कीम से करीब 19 लाख परिवारों का बिल जीरो हो गया है। इस स्कीम की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी। अब तक 48 लाख से ज्यादा परिवार इस स्कीम का लाभ उठा चुके हैं। सरकार ने इस स्कीम के फायदों के बारे में लोकसभा में बताया।

स्कीम के तहत 40 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि इस स्कीम के तहत छतों पर सोलर पैनल लगवाने वाले करीब 19 लाख परिवारों का बिजली बिल कम से कम एक बिलिंग साइकिल में जीरो रहा। मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल्स एनर्जी के मुताबिक, इस साल 24 जुलाई तक 40,07,355 रूफटॉप सोलर सिस्टम्स लगाए चुके थे। स्कीम के तहत इस वित्त वर्ष में एक करोड़ परिवारों को लाने का टारगेट है।

सात दिनों में स्कीम के तहत 1 लाख सोलर सिस्टम लगे 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें