Ayushman Bharat Yojana: मोदी सरकार की इस योजना का कैसे उठा सकते हैं लाभ, जानें यहां

Ayushman Bharat Yojana: मोदी सरकार की सबसे बड़ी हेल्थ योजना आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का फायदा आप भी उठाना चाहते हैं। सरकार इस योजना के जरिये लोगों के इलाज का खर्च उठाता है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के नाम से भी जाना जाता है

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 7:24 PM
मोदी सरकार की सबसे बड़ी हेल्थ योजना आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का फायदा आप भी उठाना चाहते हैं।

Ayushman Bharat Yojana: मोदी सरकार की सबसे बड़ी हेल्थ योजना आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का फायदा आप भी उठाना चाहते हैं। सरकार इस योजना के जरिये लोगों के इलाज का खर्च उठाता है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। सरकार की इस योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों की मदद करने का वादा कर रही है। यहां आपको बता रहे हैं कि आपक कैसे इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं और किन्हें इसका फायदा मिलता है।

ये है अप्लाई करने का तरीका

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का फायदा उठाने के लिए आपको कहीं भी अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। अगर आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट में शामिल है, तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं। आप किसी भी अस्पाल में 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। इस योजना के तहत देश के करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ बीमा दिया जा रहा है। सरकार की योजना इसके जरिये 40 फीसदी आबादी को हेल्थ बीमा देने की है।


कैसे देखे सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

सबसे पहले जब आप वेबसाइट खोलेंगे (https://www.pmjay.gov.in) तो ऊपर Am I eligible लिखा हुआ मिलेगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा। आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे ये आपसे अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरने को कहेगा। मोबाइल नंबर और कैप्चा भरने के बाद आपके फोन पर OTP आएगा। ओटीपी नंबर डालने पर राज्य का विकल्प आएगा। यहां आप केटेगरी और नाम के जरिए अपना नाम तलाश सकते हैं। जब आप परिवार की जानकारी देंगे तो आपके पास जानकारी आ जाएगी।

Tata की एयर इंडिया Airbus से खरीदेगी 250 नए विमान, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।