PNB Alert! पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को भेज रहा है नोटिस, 30 जून तक बंद हो जाएंगे ये अकाउंट, क्या आपका है सेफ?

Punjab National Bank Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। ये खबर उन PNB के उन ग्राहकों के लिए है जिन्होंने पिछले 3 सालों से अपने सेविंग अकाउंट को इस्तेमाल नहीं किया

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
Punjab National Bank Alert: ये खबर उन PNB के उन ग्राहकों के लिए है जिन्होंने पिछले 3 सालों से अपने सेविंग अकाउंट को इस्तेमाल नहीं किया।

Punjab National Bank Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। ये खबर उन PNB के उन ग्राहकों के लिए है जिन्होंने पिछले 3 सालों से अपने सेविंग अकाउंट को इस्तेमाल नहीं किया है। ऐसे ग्राहक जिनका अकाउंट बैलेंस पिछले कई सालों से जीरो पर है और कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। ऐसे ग्राहक अगर अपने सेविंग अकाउंट को चालू रखा चाहते हैं तो 30 जून तक ये काम जरूर करा लें। ऐसे अकाउंट जो एक्टिव नहीं किये गए, वह सभी 1 जुलाई से बंद हो जाएंगे।

चेक करें क्या PNB से आया है नोटिस?

पीएनबी बैंक में सेविंग अकाउंट है तो पहले उसका स्टेटस चेक जरूर कर लें। पीएनबी अकाउंट ऐसे अकाउंट को इस महीने तक बंद करने वाला है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन अकाउंट में पिछले 3 साल से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। साथ ही जिनका अकाउंट बैलेंस पिछले तीन साल से जीरो रुपये पर बना हुआ है। वह उसे बंद करने वाला है। ऐसे ग्राहकों को नोटिस भेज दिया गया है। नोटिस भेजने के एक महीने बाद उन अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप उन अकाउंट को एक्टिव रखना चाहते हैं तो बैंक ब्रांच जाकर KYC तुरंत करा लें।


PNB ने लिया सेविंग अकाउंट होल्डर्स को दिया 30 जून तक का समय

कई स्कैमर्स ऐसे अकाउंट का बड़ा गलत इस्तेमाल करते हैं, जो कस्टमर लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे होते हैं। ऐसे मामलों से निपटने के लिए बैंक ने ये बड़ा कदम उठाया है। बैंक के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अकाउंट का कैलकुलेशन 30 अप्रैल 2024 के आधार पर किया जाएगा। पीएनबी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि वह सभी अकाउंट 1 महीने के बाद बंद हो जाएंगे, तो पिछले 3 साल से एक्टिव नहीं है। यानी, ऑपरेट नहीं हो रह हैं। ऐसे अकाउंट जिनका पिछले तीन साल में बैंक अकाउंट जीरो है और जिसमें कोई एक्टिविटी यानी ट्रांजेक्शन नहीं किया गया है। बैंक ने ऐसे ग्राहकों को नोटिस पहले ही भेज रखा था।

30 जून तक कराना होगा एक्टिव

बैंक के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अगर अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है और ग्राहक अकाउंट को दोबारा एक्टिव करवाना चाहते हैं तो ऐसे ग्राहकों को ब्रांच जाकर KYC फॉर्म भरना होगा। केवाईसी फॉर्म के साथ ग्राहक को जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लगाने होंगे। इसके बाद उनका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। अधिक जानकारी की लिए ग्राहक बैंक जा सकते हैं।

PNB के ये अकाउंट नहीं होंगे बंद

बैंक डीमैट अकाउंट (Demat Accounts) को बंद नहीं करेगा। यानी, ये नियम डीमैट अकाउंट पर लागू नहीं होगा। बैंक ने सोशल मीडिया पर शेयर किये पोस्ट में बताया कि पीएनबी बैंक सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) जैसी स्कीम के लिए खोले गए अकाउंट को भी बंद नहीं करेगा। साथ ही माइनर सेविंग अकाउंट (Minor Saving Account) को भी बंद नहीं करेगा।

IDBI Bank की स्पेशल FD में 30 जून तक कर सकते हैं निवेश, सिर्फ 375 दिनों में हो जाएंगे अमीर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।