Get App

Patanjali Credit Cards : रामदेव और PNB लाए 10 लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, साथ में ये बेनिफिट भी

ये क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के पतंजलि प्रोडक्ट्स की खरीद पर कैशबैक, लॉयल्टी प्वाइंट्स, इंश्योरेंस कवर आदि कई बेनिफिट्स के साथ आसान क्रेडिट सर्विस की पेशकश करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2022 पर 5:42 PM
Patanjali Credit Cards : रामदेव और PNB लाए 10 लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, साथ में ये बेनिफिट भी
बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने क्रेडिट कार्ड के रूप में कस्टमर्स के लिए कई सुविधाओं की पेशकश की है

Patanjali Credit Cards : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और पतंजलि आयुर्वेद लि. (Patanjali Ayurved Limited) ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ पार्टनरशिप में को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिड कार्ड लॉन्च किए हैं। ये को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड NCPI के रूपे प्लेटफॉर्म (RuPay Platform) पर ऑफर किए गए हैं और दो वैरिएंट- PNB RuPay Platinum और PNB RuPay Select में उपलब्ध हैं।

मिलेगा 2 फीसदी तक कैशबैक

दोनों को-ब्रांडेड कार्ड के साथ ग्राहकों के लिए कई आकर्षक बेनिफिट और खर्च आधारित वेवर उपलब्ध कराए गए हैं। वे रोजमर्रा के पतंजलि प्रोडक्ट्स की खरीद पर कैशबैक, लॉयल्टी प्वाइंट्स, इंश्योरेंस कवर आदि कई बेनिफिट्स के साथ आसान क्रेडिट सर्विस की पेशकश करते हैं। कार्डहोल्डर 2,500 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शंस के लिए 2 फीसदी तक कैशबैक का लाभ ले सकते हैं, हालांकि, इसके साथ पतंजलि स्टोर पर प्रति ट्रांजैक्शन 50 रुपये की सीमा जुड़ी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें