PNB FD Rate: पंजाब नेशनल बैंक ने एक बार फिर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

PNB FD Rate: पिछले हफ्ते एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ा दिया है

अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 7:53 PM
PNB ने बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज।

PNB FD Rate: पिछले हफ्ते एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर एफडी ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की है। ये नई दरें 26 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। पीएनबी बैंक अब 46 दिनों से 90 दिनों की एफडी पर 4.50 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर करेगा। बैंक ने इसमें 75 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी की है। यह अब 180 दिनों से लेकर एक साल से कम समय की FD पर 5.50 फीसदी का ब्याज ऑफर करेगा। इस पर पहले 5 फीसदी का ब्याज मिल रहा था।

अब ये हैं नई दरें

एक साल से लेकर 599 दिनों तक की जमा राशि पर बैंक पहले के 5.70 प्रतिशत का ब्याज दे रहा था जिसे बढ़ाकर 6.30 प्रतिशत कर दिया है। पीएनबी 600 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। 60 साल और 80 साल तक के सीनियर सिटीजन को 5 साल तक की FD पर 50 बीपीएस का एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। यहां 26 अक्टूबर से लागू पंजाब नेशनल बैंक की 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर रिवाइज ब्याज दरें दी गई हैं।


7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

1 साल से अधिक 599 दिनों तक: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

600 दिन: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

601 दिन से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत

5 साल से लेकर 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत।

Taking Stock: मेटल, रियल्टी, एनर्जी सेक्टर में तेजी से बाजार बढ़कर हुआ बंद, शुक्रवार 28 अक्टूबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।