नए साल पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। PNB बैंक 15 जनवरी 2022 से कई सुविधाओं के लिए पहले से ज्यादा सर्विस चार्ज वसूलने वाला है। अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो जान लीजिए कि वो कौन सी सर्विस हैं जिनके लिए अब आपको पहले से ज्यादा पैसे चुकाना होगा।
सेविंग अकाउंट में रखने होंगे 10 हजार रुपये
पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट के मुताबिक मेट्रो सिटी में अकाउंट होल्डर्स को अपने खाते में 10,000 रुपये मिनिमम बैलेंस हमेशा रखना होगा। पहले यह लिमिट 5,000 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। 10 हजार रुपये से कम बैलेंस होने पर 600 रुपये प्रति तिमाही चार्ज लगेगा। पहले यही चार्ज 300 रुपये था। वहीं, अगर आपका खाता ग्रामीण इलाकों में है और आप अपना न्यूनतम बैलेंस नहीं रखते हैं तो 400 रुपये प्रति तिमाही आपको चार्ज देना होगा। पहले यही चार्ज 200 रुपये था।
बैंक लॉकर पर बढ़ाया चार्ज
PNB ने लॉकर की सुविधा पर 500 रुपये चार्ज बढ़ा दिया है। वहीं, गांवों में भी ये चार्ज बढ़ा दिया है। इसके अलावा 15 जनवरी से बैंक लॉकर क फ्री विजिट 15 से घटकर 12 कर दी गई है। इसके बाद आपको हर विजिट पर 100 रुपये चार्ज देना होगा।
करेंट अकाउंट बंद करने पर देना होगा पैसा
अगर कोई ग्राहक करंट अकाउटं खोलता है और उसे14 दिन में बंद कर देता है तो उसे 800 रुपये फाइन देना होगा। पहले ये फाइन 600 रुपये था। अगर कोई EMI या निवेश की किश्त पैसा नहीं होने की वजह से फेल होती है तो 250 रुपये चार्ज देना होगा। अभी तक इसके लिए 100 रुपये चार्ज लगते थे। करेंट अकाउंट में एक लाख रुपये तक जमा करने पर चार्ज नहीं होगा लेकिन ऊपर चार्ज लगेगा। पहले ये लिमिट 2 लाख रुपये थी।
अगर आप सेविंग अकाउंट से महीने में 3 बार बैंक ब्रांच में पैसा जमा करते हैं तो ये फ्री होगा लेकिन इसके बाद पैसा जमा करने पर 50 रुपये चार्ज देना होगा। पहले ये चार्ज 25 रुपये था। हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलती थी। सीनियर सिटिजन के लिए ये नियम लागू नहीं होंगे।