Get App

PNB ने अपने ग्राहकों को कहा- 31 अगस्त तक जरूर पूरा कर लें अपना काम, वरना नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे सेविंग अकाउंट

PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपके पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के बैंक अकाउंट की KYC नहीं हुई है तो 31 अगस्त 2023 तक जरूर कर लें। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक आपको अपने बैंक अकाउंट KYC कराना अनिवार्य

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2023 पर 12:05 PM
PNB ने अपने ग्राहकों को कहा- 31 अगस्त तक जरूर पूरा कर लें अपना काम, वरना नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे सेविंग अकाउंट
RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक आपको अपने बैंक अकाउंट KYC कराना अनिवार्य है।

PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपके पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के बैंक अकाउंट की KYC नहीं हुई है तो 31 अगस्त 2023 तक जरूर कर लें। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक आपको अपने बैंक अकाउंट KYC कराना अनिवार्य है। जिन ग्राहकों ने अभी तक KYC नहीं किया है, उन्हें पीएनबी बैंक दो बार नोटिस भेज चुका है। बैंक ने ग्राहकों के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS भेजकर भी KYC कराने के लिए कहा है। अगर बैंक के ग्राहकों ने ऐसा नहीं किया तो आप अपने बैंक अकाउंट को 31 अगस्त के बाद इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ये काम आपको बैंक ब्रांच जाकर निपटाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है।

PNB बैंक ने जारी किया अलर्ट

पिछले कई महीनों से कई बैंक ग्राहकों को Know Your Customer (KYC) कराने के लिए अलर्ट कर रहा है। KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे कई काम आसानी से कर पाएंगे। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहा है। बैंक ने ट्वीट के जरिये भी ग्राहकों को KYC कराने के लिए कहा है।

ऐसे करें चेक- KYC हुई है या नहीं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें